HEADLINES

झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा : विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संबाेधित करते हुए

सिमडेगा , 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमडेगा के कुर्डेग में भाजपा की परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार और जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जो सरकार चल रही है वह लूटने वाली सरकार है। यह शर्म की बात है कि हेमंत सोरेन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल गए अभी वे जमानत में हैं। राज्य में कांग्रेस नेताओं के घर से 300 करोड़ रुपये मिला।

साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हेमंत सरकार को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर नल योजना, किसान सम्मान योजना और जो केंद्र की योजनाएं हैं उसे राज्य की हेमंत सरकार प्रदेश में लागू नहीं होने दे रही है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम के भ्रष्टाचार के कारण राज्य में हर परीक्षा पेपर लीक हो रही है। यदि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो निश्चित रुप से इन समस्याओं के समाधान के साथ राज्य का विकास होगा। जनता से आह्वान करते हुए साय ने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़कर फेंकना है और भाजपा की सरकार बनानी है।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top