HEADLINES

बदलापुर एनकाउंटर में मारे गए अक्षय शिंदे का शव दफनाया जाएगा

बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपित अक्षय शिंदे के विरुद्ध फायरिंग का मामला दर्ज

मुंबई, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । बदलापुर एनकाउंटर में मारे गए अक्षय शिंदे के शव को दफनाए जाने का निर्णय उसके पिता अन्ना शिंदे ने लिया है। बाम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को पुलिस को अक्षय शिंदे का अंतिम संस्कार करवाने में मदद करने का आदेश दिया है। अक्षय के परिवार ने उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं मिलने की शिकायत कोर्ट में की थी। इस पर सरकारी वकील ने उनसे कहा कि सरकार उन्हें जगह मुहैया कराएगी। हम नगर निगम प्रशासन से चर्चा करेंगे और अक्षय शिंदे के अंतिम संस्कार के लिए जगह उपलब्ध कराएंगे।

अन्ना शिंदे के वकील अमित कटारनवारे ने बुधवार को हाई कोर्ट को बताया था कि मृत अक्षय शिंदे के शव का अंतिम संस्कार करने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि पुलिस इस संबंध में अक्षय के पिता की मदद करें और अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में जगह उपलब्ध करवाएं। अन्ना शिंदे के वकील अमित कटारनवारे ने कहा कि सबूतों को नष्ट होने से रोकने के लिए अक्षय शिंदे के शव को दफनाने का फैसला लिया गया है। भविष्य में अगर कोई सबूत मिला तो उसके शव को दोबारा कब्र से निकाला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपित की मुंब्रा में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। मंगलवार को अक्षय शिंदे का अंडरकैमरा पोस्टमार्टम किया गया और उनका शव मुंब्रा पुलिस को सौंपा गया है। अक्षय के पिता अन्ना शिंदे ने पुलिस से शव लेने से लेकर अंतिम संस्कार करने तक पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है।

—————————————————————–

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top