Haryana

गंभीर दार्शनिक व गहन चिंतक के साथ-साथ समर्पित संगठनकर्ता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : अशोक सैनी

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी एवं अन्य पदाधिकारी।

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, चित्र पर किए पुष्प अर्पित

हिसार, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा है कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। हमारे प्रेरणा स्त्रोत, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे और संगठन को बुलंदियों पर पहुंचाया।

जिला अध्यक्ष अशोक सैनी बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पार्टीजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टीजनों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं।

भाजपा विधानसभा चुनाव इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, प्रवीन पोपली, प्रवासी प्रभारी रवि नैयर, मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा, कृष्ण खटाना, संजय सेहरा, विस्तारक उमेद सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top