Haryana

सिरसा: पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर किया नमन

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर नमन
पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर नमन

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने उनके कल्याणकारी कार्यों का दिया ब्यौरा

सिरसा, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 111वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्व. चौधरी देवीलाल की 111वीं जयंती पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने चौटाला हाउस के समक्ष चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वाले पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने जीवन में सदैव किसान, कमेरे के हितों के लिए अपना संघर्ष किया और देश के शीर्ष राजनीतिक पद पर बैठे होने के बावजूद उन्होंने धरातल पर अपने लिए मूलभूत सुविधाओं को हासिल करने के लिए संघर्ष करने वालों के लिए बेहतर योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया।

उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज हरियाणा में बुजुर्गों को सबसे अधिक पेंशन मिल रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के कर्जे माफ कर उन्हें सुदृढ़ बनाया और अनेक ऐसे कार्य किए जिन्हें हरियाणा के अलावा अन्य राज्य सरकारों ने भी अपनाया। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह अनिवार्य है कि उस महान शख्सियत से मूल्य लिए जाएं ताकि जीवन सरलता से जीया जा सके। वहीं जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, सिरसा हलकाध्यक्ष सुधीर कूकणा, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, जिला मीडिया प्रभारी अमर सिंह ज्याणी, राजेंद्र गनेरीवाला, राजन बावा, शगनजीत सिंह गिल, लक्की चौधरी, सिरसा जेजेपी प्रत्याशी पवन शेरपुरा, ओमप्रकाश फौजी, संजीव कुक्कू, मुकेश, प्रवीण व राधेश्याम सैनी ने भी पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर

Most Popular

To Top