Assam

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए याद किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट और श्वेत-श्याम वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शासन के हर क्षेत्र में हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और आदर्शों से प्रेरित हैं। वे भारत के महानतम आदर्शों में से एक हैं और उन्होंने कई देशभक्त और मेहनती कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया है।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top