Madhya Pradesh

मप्रः राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

– 15 अक्टूबर 2024 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

भोपाल, 24 सितंबर (Udaipur Kiran) । संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर 2024 तक आपत्तियां मंगाई गई हैं।

संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक मोहित बुंदस ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने का समय शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mphandicrafts.com पर विवरण देखा जा सकता है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top