Jammu & Kashmir

पुंछ में पोलिंग ड्यूटी पर जा रहे अधिकारियों के वाहन की हुई ब्रेक फेल, तीन घायल

पुंछ , 24 सितंबर (Udaipur Kiran) । पुंछ जिले के झल्लास में मंगलवार काे पोलिंग ड्यूटी पर जा रहे अधिकारियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। दरअसल वाहन की ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा पेश आया है और इसमें तीन कर्मचारी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार वाहन में 8 से 9 लोग सवार थे। घायलों की पहचान अब्दुल मजीद पुत्र अब्दुल गनी निवासी सेरी चौवाना, फजल अहमद पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी हरी, नवाज अहमद पुत्र गुलाम रसूल निवासी सांगला सुरनकोट के रूप् में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को को अस्पताल पंहुचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top