HEADLINES

भ्रष्टाचार के कीचड़ में खिलेगा कमल, दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबाेधित करते हुए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अनय्

हजारीबाग, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत बरकट्ठा के कपका बाजार में साेमवार काे विधानसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं की नकल करने की कोशिश की है लेकिन नकल के लिए अकल की जरूरत होती है।

यादव ने कहा, हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के बाद सत्ता के लोभ में एक सप्ताह भी बिना कुर्सी के नहीं रह सके। जनता अब सब जान चुकी है और वह उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब जाग चुकी है इस सरकार को जनता झाड़ू लगाकर साफ कर देगी। इस राज्य में भ्रष्टाचार लूटपाट मची हुई है। इस फैली हुई गंदगी में यानी कीचड़ में कमल खिलाना है। तभी दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की अनेक योजनाएं चलाई जा रही। यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है, तो विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा, जब यहां जयश्री राम के नारे लगते हैं, तो विपक्ष के सीने पर सांप लोटने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने उन्नति की है लेकिन पिछले पांच सालों में झारखंड ने कोई विकास नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि उनके एक नेता है जिन्हें बोलने की बीमारी है कुछ भी बोल देते हैं लेकिन जब कोर्ट में केस होता है तो माफीनामा लेकर भागते फिरते हैं। झारखंड में 350 करोड रुपये कांग्रेस के एक नेता के घर से मिलते हैं लेकिन इस पर कांग्रेस झामूमो की मुंह नहीं खुलता।

राज्य की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को हटाना : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को हटाना है। राज्य में जनता की सरकार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने इस प्रदेश का निर्माण किया है वही उसे संवारेगी। जनता का अपार समर्थन इस परिवर्तन यात्रा को मिल रहा है। इस सरकार को हटाकर ही राज्य का भला हो सकता है। मोदी जो गारंटी देते हैं उसे पूरा भी करते हैं। मोदी दीदीयों को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और इसके लिए तीन लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा की सरकार बनाएं डबल इंजन की सरकार बनेगी तो राज्य का विकास भी डबल होगा।

सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सोरेन जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और उनकी योजनाएं केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित रह गई हैं। जयसवाल ने कहा, जैसे ही चुनाव नजदीक आए, महिलाओं को लुभाने के लिए मइंया योजना लाई गई लेकिन वह भी असफल रही। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हेमंत सरकार को उखाड़ कर बंगाल की खाड़ी में फेंकना है।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top