Haryana

सोनीपत: विपक्ष का एजेंडा बांटो और राज करो:योगी आदित्यनाथ

22 Snp- 1    सोनीपत: मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री         योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता, उपस्थित जनसमूह
22 Snp- 1    सोनीपत: मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री         योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता, उपस्थित जनसमूह

-कांग्रेस-आप-बसपा

का एजेंडा बांटो और राज करो, भाजपा एकसूत्र में पिरोकर रख रही हिंदुस्तान को: मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ

सोनीपत, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रहित

को समर्पित भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जिसके लिए राई से उम्मीदवार

कृष्णा गहलावत को विजयी बनाकर मजबूती प्रदान करें। कांग्रेस-आप-बसपा-इनेलो के एजेंडा

में आम आदमी, महिला, किसान, गांव नहीं है। इनका एजेंडा तो बांटो और राज करो का है।

भाजपा पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोकर रखते हुए राष्ट्र को मजबूती दे रही

है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार काे राई हलका की भाजपा

उम्मीदवार कृष्णा गहलावत के पक्ष में जाखौली गांव में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में

बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। याेगी ने कहा कि कांग्रेस-बसपा-आप-इनेलो एक ही थैली के

चट्टे-बट्टे हैं, जिनका आम जनमानस के हितों से कोई सरोकार नहीं है। विपक्षी दलों का

एजेंडा संकीर्ण है, जिन्हें सिर्फ सत्ता की कुर्सी चा‌हिए। जम्मू एवं कश्मीर में धारा-370

कांग्रेस ने लगाई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म किया है। आज जम्मू एवं कश्मीर

में आतंकवाद आखरी सांसे ले रहा है, जिसे कांग्रेस ने पालन-पोषण देने का काम किया। जाति-धर्म-संप्रदाय-क्षेत्र

के नाम पर कांग्रेस बांटने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद

को बढ़ावा दिया है। ऐसा राजनीतिक दल राष्ट्र और जनता का भला नहीं कर सकता। भाजपा में

परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा केवल राष्ट्र की मजबूती के लिए विकास को

बढ़ावा देने का काम करती है। इसका स्पष्ट उदाहरण हरियाणा में देखने को मिला है। भाजपा

सरकार ने हरियाणा की तस्वीर बदल दी है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में

भाजपा पुनः सत्ता में आ रही है। कृष्णा गहलावत को ‌रिकॉर्ड मतों से विजयी बनायें। भाजपा

उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री कृष्णाी गहलावत ने मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ और भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली का आभार व्यक्त करते हुए जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा।

जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा, पदमश्री कंवल सिंह चौहान, पुनीत राई, जेपी रेवली, अनिल आंतिल

आशीष कौशिक और अमित अत्री आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top