HEADLINES

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन

पति के साथ शारदा सिनहा की फाइल फाेटाे

पटना, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । पद्मश्री, पद्मविभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन रविवार काे इलाज के दाैरान हो गया। करीब 80 साल के रहे डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा दाे दिन पहले गिर गये थे। गिरने से उनके सिर में चाेट आयी थी, जिससे ब्रेन हेमरेज हाे गया था।

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने कहा कि दो दिन पहले घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। चोट से ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेटिंलेटर पर थे। डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे।

शारदा सिन्हा को गायिकी के इस मुकाम पर पहुंचाने में उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा की भूमिका अहम रही। ये बातें शारदा सिन्हा ने साक्षात्कार में कई बार कहा है। शारदा सिन्हा ने 08 मई, 2020 को विवाह की 50वीं वर्षगांठ मनाया था। विवाह के बाद से ही शारदा सिन्हा को गायिकी के क्षेत्र में पेशेवर रूप से आगे बढ़ने में ब्रज किशोर सिन्हा ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्हाेंने पारिवारिक हो या अन्य प्रकार की चुनौतियां सबका सामना करते हुए पत्नी काे आगे बढ़ाया। यहां तक कि शादी के बाद शारदा के गाने पर उनकी सास को भी ऐतराज था लेकिन मां को मनाने का काम भी ब्रज किशोर सिन्हा ने किया। नतीजा रहा कि शारदा सिन्हा को गायिकी के क्षेत्र में पति का मिला सहयोग उन्हें सफलता के नए मुकाम दिलाने वाला रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top