Haryana

कांग्रेस की सरकार बनते ही न पोर्टल बचेगा और न होगा आईडी का झंझट : बीबी बतरा

भाजपा ने हमेशा रोहतक की अनदेखी, साढ़े नौ साल के शासन में नहीं लगा कोई बड़ा उद्योग

रोहतक, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा रोहतक की अनदेखी की है और साढे नौ साल के शासन में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगा है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ना पोर्टल बचेआ और ना प्रोपर्टी आईडी का कोई झंझट होगा। साथ ही शहर को स्वच्छता के मामले में पंचकुला से भी आगे ले जाया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी बीबी बतरा रविवार को जनता कालोनी, छोटूराम नगर, सेक्टर 14, तिलक नगर, गांधी नगर व सुभाष नगर जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से जनसंवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जन जन की यही आवाज है कि आठ अक्टूबर को कांग्रेस की सरकार बन रही है और भाजपा जा रही है। उन्होंने कहा कि साढे नौ साल में शहर में भाजपा ने कोई विकास कार्य नहीं करवाया। रोहतक के लोगों को भाजपा सरकार में गंदा पानी पीने पर मजबूर किया। साथ ही शहर की कोई कालोनी ऐसी नहीं है, जहां पर सडक़े टूटी न हो। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी जैसे औपचारिकताओं में लोगों को बेहाल किया गया। उन्होंने कहा कि शहर ने उनका व्यवहार भी देखा है और उनका काम भी देखा है, वह झूठ की राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है और लोगों ने पूरी तरह से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने भी शहर में विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर कांग्रेस प्रत्याशी बीबी बतरा के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय रोहतक शहर की गिनती स्मार्ट सिटी में होती थी, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई रोहतक शहर का भट्टा बैठा दिया। उन्होंने कहा कि आज रोहतक की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर कांग्रेस के समय को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में रोहतक की अहम भूमिका होगी। शहरवासियों ने आशा हुड्डा व कांग्रेस प्रत्याशी बीबी बतरा का जोरदार स्वागत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top