Haryana

हिसार की सभी विधानसभाओं में भाजपा दूसरे दलों से काफी आगे : बिप्लब देब

बैठक को संबोधित करते त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए बूथ जीतने के टिप्स

हिसार, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने दावा किया है कि हम हिसार जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर दूसरों से बहुत आगे चल रहे हैं। प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब रविवार को चुनाव कार्यालय सुशीला भवन में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के अनेक टिप्स दिए व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने थोड़े से कार्यकाल में बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली है।

वह प्रदेश जनता के चहेते बन चुके है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी ऊंचे से ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। दूसरी पार्टियों का आधार केवल वंशवाद, परिवारवाद व जातिवाद है, जबकि भाजपा का आधार उसका कैडर है। इसी कारण भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता, प्रवासी विधानसभा संयोजक रवि नैयर, नलवा के प्रवासी प्रभारी वासुदेव चावला, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, सरोज सिहाग, कृष्ण सरसाना, जिला महामंत्री आशीष जोशी, संजीव रेवड़ी, सुजीत कुमार, तीनों मंडल अध्यक्ष विकास जैन, सुशील बुडाकिया, लोकेश असीजा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट कृष्ण खटाणा, प्रवीण पोपली, रामचन्द्र गुप्ता, अनिल गोदारा व नलवा हलका मीडिया प्रभारी सोनू बासड़ा आदि भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top