Haryana

यमुनानगर: कांग्रेस के बंद दरवाजे की चाबी मेरे पास:मनोहर लाल

मनोहर लाल खट्टर

भाजपा की प्रदेश में 60 से अधिक सीटें आने जा रही हैं

यमुनानगर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगाधरी व यमुनानगर के कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनाेहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यह कार्यक्रम यमुनानगर के डीएवी कन्या कॉलेज व जगाधरी के अग्रसेन कॉलेज में आयोजित किए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

रविवार को हुए प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम अपना 10 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में है। हमने जितने विकास कार्य प्रदेश में कराए हैं वह बिना किसी भेदभाव के कराए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के हमारे से पूर्व उनके भी 10 साल के शासन को जनता ने देखा।

उन्होंने कहा कि आज आलम यह है कि कांग्रेस को सत्ता में आने का दूर-दूर तक अभी पता नहीं। लेकिन कांग्रेस का हर नेता अपने आप को मुख्यमंत्री की दावेदारी के लिए ही लड़ कर रहा हैं। और उससे आगे बढ़कर अब बाप-बेटा भी अपने आप को मुख्यमंत्री बनाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कुमारी सैलजा को लेकर कहा कि किसी भी महिला या वरिष्ठ नेता का यह अपमान पूरे समाज का अपमान है। इससे पहले भी कांग्रेस अशोक तंवर के साथ ऐसा कर चुकी है। अगर कुमारी सैलजा हमारी पार्टी में आती है तो स्वागत है।

हमारी सरकार में बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी नौकरियां खरीदने और बेचने का दावा का रहें है जिनके वीडियो भी वायरल हो रहें है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में का हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में रखा है। और जनता हमारे सुशासन को देख चुकी है। तीसरी बार भी जनता भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता सरकार बनाने का आशीर्वाद देने जा रही है।और हमारी 60 से अधिक सीटें आएंगी।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top