Maharashtra

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे राकांपा (एसपी) को नहीं छोड़ेंगे

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे राकांपा (एसपी ) को नहीं छोड़ेंगे

मुंबई, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने शनिवार को जलगांव में कहा कि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के साथ ही रहेंगे। एकनाथ खडसे ने यह भी कहा कि उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश का सपना गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ भंग हो गया है।

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को गणपति विसर्जन के बाद भाजपा में शामिल कर लिया जाएगा। लेकिन गणपति विसर्जन के बाद अब तक एकनाथ शिंदे को भाजपा में शामिल करने का निर्णय नहीं लिया जा सका है। इसी वजह से आज जलगांव में एकनाथ खडसे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब भाजपा में नहीं जाएंगे। एकनाथ खडसे ने कहा कि वे अब राकांपा (एसपी) की हर सभा में शामिल होंगे और भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एकनाथ खडसे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और वे शरद पवार की राकांपा में शामिल हो गए थे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ खडसे को भाजपा में फिर से शामिल होने का निमंत्रण दिया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि एकनाथ खडसे को गणपति विसर्जन के बाद भाजपा में प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन गणपति का पर्व बीतने के बाद भी खडसे को भाजपा में शामिल नहीं किया गया। इसी वजह से खडसे ने कहा कि वे अब भाजपा में शामिल नहीं होंगे और राकांपा में रहकर भाजपा विरोधी प्रचार करेंगे।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top