HimachalPradesh

हिमाचल प्रदेश के किसान कांग्रेस नियुक्त किए जिलाध्यक्ष

शिमला, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने सभी 12 जिलाें मेंअध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव पूर्ण चन्द ने शनिवार काे बताया कि बाल कृष्ण कपूर को कांगड़ा, राजेश ठाकुर हमीरपुर , बाबा इन्द्र सिंह ऊना , जगदीश तोमर सिरमौर, देवेन्द्र अत्री सोलन, ऋषि किशोर कुल्लू, ओम प्रकाश मण्डी, रत्न सिंह ठाकुर बिलासपुर, अनिल नेगी किन्नौर, अशोक हंस लाहौल स्पीति व डॉक्टर दिनेश कुमार को जिला चम्बा का पदभार दिया गया।

उन्होंने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त सभी जिलाध्यक्ष अपनी जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त अपने अपने जिलों मे ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओ को अधिमान देते हुए जिला कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष से अनुमति उपरांत नई कार्य कारिणी का गठन करके किसान कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top