Madhya Pradesh

कलेक्टर- अधिकारियाें काे लेकर मचा घमासान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के बयान पर वीडी का पलटवार

भाेपाल, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कलेक्टर्स को धमकी भरे बयान से मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। उमंग सिंघार ने किसान न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी और आरएसएस की तरफदारी करने वाले कलेक्टरों और अधिकारियों को घेरा है। अब उनके इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्हाेंने कहा है कि कहा, कांग्रेस सरकार में दलाली हो रही थी, इसलिए उन्हें यही दिखता है। वीडी शर्मा ने आगे कहा, सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस नेता मछली जैसे तड़प रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अधिकारियों को धमकाते हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार काे पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस भूल गई कि पंद्रह माह की सरकार में किसानों के साथ वादाखिलाफी कांग्रेस ने की थी। धोखे से सरकार बन गई तो किसानों को भूल गए। किसानों को धोखा दिया। जब सरकार गिर गई तो किसानों से बीजेपी को मौका दिया। पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य किसानों को सक्षम बनाना है। प्रदेश में तो किसानों के लिए सरकार एक पैर पर खड़ी रहती है। किसान तो बीजेपी की ताकत हैं। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस इसी तरह के भाव से काम करती रही है। उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा दलाल दिग्विजय सिंह को बताया था, शराब माफिया बताया था। कांग्रेस की सरकार में दलाली होती रही, इसलिए इन्हें यही दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संवेदनशील सरकार मध्य प्रदेश में है। उमंग सिंघार अपने कार्य व्यवहार में भी ध्यान रखें। वीडी शर्मा ने कहा कि कोई भी गलत काम करेगा तो कार्रवाई होगी।

दरअसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकालकर भाजपा सरकार से किसानहित में किए गए वादे पूरे करने की मांग की। इस दौरान धान, गेहूं और सोयाबीन की एमसपी बढ़ाए जाने सभी कलेक्टर्स को ज्ञापन सौंपा। आलीराजपुर में यह कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुआ। नेता प्रतिपक्ष द्वारा अलीराजपुर कलेक्टर पर किए गए हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। अलीराजपुर में न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए सिंघार ने कहा है कि किसी अधिकारी को, किसी कलेक्टर को बीजेपी और आरएसएस का झंडा उठाने का ज्यादा ही शौक है तो आरएसएस की चड्डी पहनो, शाखा में जाओ, यहां कलेक्टरी की जरूरत नहीं है। आपको, आम जनता के लिए सेवा करना पड़ेगी। यह मैं यहां के कलेक्टर को कहना चाह रहा हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top