CRIME

चाकू से हमलाकर युवक काे किया गंभीर रूप से घायल, उपचार के दाैरान माैत

चाकू के हमले गंभीर घायल युवक

बलौदाबाजार, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के लवन में शुक्रवार देर रात चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद से आरोपित युवक फरार हाे गया है। लवन पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। बताया जा रहा कि मृतक गुपचुप बेचकर परिवार का भरणपोषण करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात मृतक और आरोपित में कुछ कहासुनी हुई और इस दरम्यान आरोपित ने मृतक के जांघ में चाकू से गहरा आघात किया, जिससे युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक विजय लवन में गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था और अपने परिवार का इकलौता था। उसकी पांच लड़कियां है, जिनके सामने अब भरणपोषण की समस्या आ गई है।

लवन थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि मृतक विजय व आरोपित युवक में पहले भी विवाद होता था। मृतक आरोपित को गालीगलौज करने से मना करता था। शुक्रवार काे भी विवाद हुआ है, जिसके बाद आरोपित ने मृतक के जांघ में चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित युवक घटना के बाद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Most Popular

To Top