Maharashtra

वसई-विरार शहर को नई पहचान देनी है: धनंजय गावड़े

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष गावड़े।

मुंबई, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । स्वराज अभियान संस्था की ओर से नालासोपारा में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्ष धनंजय गावड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अलग ही पहचान होती है। इस संस्था में राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज कार्य के लिए लोग जुड़ रहे हैं। आगामी चुनाव में जोरशोर से काम करना है। वसई-विरार शहर को एक नई पहचान देनी है। इसलिए जिसके पास जो दायित्व है, वह ईमानदारी से पूरा करे। हम सभी को एकजुटता से काम करने की जरूरत है। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वसई विरार उपाध्यक्ष सोहेल शेख ने स्वराज अभियान संस्था को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला प्रमुख रायबा मोरे, उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश वायदंडे सहित संस्था के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / कुमार

Most Popular

To Top