HimachalPradesh

प्राकृतिक खेती में तैयार किये मक्का व् गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार

नाहन, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) ।सरकार किसानो की आमदनी बढ़ाने व् कृषि क्षेत्र को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु अनेक योजनाएं व् कार्यक्रम चला रही है। हिमाचल में किसान खुशहाल योजना चला रही है जिसके तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य चला हुआ है। इस वर्ष पहली बार सरकार प्राकृतिक खेती से तैयार की गयी मक्की व् गेहूं की फसल को निर्धारित मूल्य पर किसानो से खरीदेगी। इसके लिए सिरमौर जिला में भी आत्मा परियोजना में मक्की व् गेहूं खरीद की जाएगी।

जिला में नाहन व् पोंटा साहेब में दो संग्रह केंद्र स्थापित किये जायेंगे जिसमे खाद्य आपूर्ति निगम के सौजन्य से अभी मक्की व् बाद में गेहूं खरीद की जाएगी। आत्मा परियोजना के परियोजना उप निदेशक डॉ साहेब सिंह ने बतायाकि जिला में 11 हजार 500 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और मक्की वगेहं को प्राकृतिक विधि से पैदा कर रहे हैं। इस वर्ष 3500 किसानो ने विक्रय हेतु आवेदन किया है

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top