Uttar Pradesh

स्वच्छता पखवाड़ा : रेल कारखाने में वॉकथॉन का आयोजन

वॉकथोन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी

झांसी, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेल के लिये सर्वाधिक वैगन उत्पादन करने वाले, रेल कारखाना में भारत सरकार की योजना के अनुरूप स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत, रेल कारखाना मेन गेट पर मुख्य कारखाना प्रबन्धक अजय श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों और पाँच सौ से अधिक कर्मचारियों के वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। स्वागत उद्वबोधन खेल अधिकारी समर्थ अग्रवाल ने व्यक्त किया।

रेल कारखाना मेन गेट से प्रारम्भ हुई वॉकथॉन एस.टी.सी. में सम्पन्न हुई। स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता का उद्देश्य लेकर कारखाना कर्मचारियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। कारखाना खेल समिति द्वारा आयोजित वॉकथॉन में अमित कुमार तिवारी फैक्ट्री मैनेजर, शिवेन्द्र उप मुख्य यॉत्रिक इंजीनियर, आशीष कुमार शुक्ला उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, अशोक प्रिय गौतम उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, लक्ष्मण प्रसाद कारखाना प्रबन्धक, ओम प्रकाश उपाध्याय सहायक कारखाना प्रबन्धक, आफाक अहमद एसएसई/टीएटू सीडब्ल्यूएम एडवर्ड किन्टर, खेल कोषाध्यक्ष जी.एस. शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, शिवशंकर कुशवाहा, शम्भु नाथ, दिनेश मीना, शिशुपाल, शैलेन्द्र, सचिन श्रीवास्तव, मधु सुधन सिन्हा, दीपक कुमार भिन्डौरिया, शिव चरण पटवार, मनोज अग्रवाल, ओम प्रकाश, राम निवास के साथ बड़ी संख्या में कारखाना के सुपरवाईजर व कर्मचारी ने भाग लिया। सभी का आभार खेल सचिव संजीव परिहार ने व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Most Popular

To Top