Assam

गुवाहाटी में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी: नूनमाटी में गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर की तस्वीर।

गुवाहाटी, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी के नूनमाटी के सेक्टर 3 में नूनमाटी पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान में करीब 3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

नूनमाटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान में मादार चांद दास नामक शख्स के पास से 2.87 किलोग्राम गांजा जब्त किया। ज्ञात हो कि आरोपित पिछले कई दिनों से नूनमाटी इलाके में गांजा बेच रहा था।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top