Uttar Pradesh

झांसी में तैनात एडीएम अशोक कुमार के निधन पर शोक

एडीएम अशोक कुमार की फाइल फोटो

झांसी, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । जनपद में एडीएम नमामि गंगे पद पर तैनात रहे अशोक कुमार सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

एडीएम अशोक कुमार सिंह जनपद झांसी में नमामि गंगे का कार्यभार देख रहे थे। कुछ दिन पूर्व हृदय में तकलीफ होने पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। वहां डॉक्टर ने स्टेन फिट कर दिया था। उनका दोबारा चेकअप होना था। लखनऊ में रिचेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन हृदयाघात से होना बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर से समूचे प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Most Popular

To Top