Haryana

हिसार: शहर को विकसित व सुंदर बनाना ही संकल्प : डॉ. कमल गुप्ता

जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता।

भाजपा प्रत्याशी डा. कमल गुप्ता के समर्थन में चिकित्सकों ने चलाया प्रचार अभियान

हिसार, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि शहर का पूर्ण विकास उनका सपना है। यह उनका संकल्प है और जुनून भी है। शहर को देश का सबसे सुंदर व विकसित शहर बने यह सपना शहरवासियों के सहयोग से अवश्य ही पूरा होगा।

डॉ. कमल गुप्ता गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दलीप जांगड़ा, सुभाष बंसल, डॉ. जीएस मान, डॉ. कमल किशोर, मनोज खारियावाला, डॉ. रविंद्र गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, चरणजीत सिंह व अशोक आदि के आवास व प्रतिष्ठानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और वोट की अपील की। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार का विकास उनकी प्राथमिकता है। हिसार के विकास के लिए पिछले 10 सालों में अनेकों कार्य किए गए हैं, जिसके चलते आज पूरे प्रदेश में हिसार की एक अलग पहचान बन चुकी है।

नगर के चिकित्सकों ने भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में उतरते हुए चुनाव प्रचार अभियान चलाया। चुनाव प्रचार अभियान चलाते हुए डॉ. एनके खेतरपाल, डॉ. एपी सेतिया, डॉ. अजय महाजन, डॉ. एनके महता, डॉ. जेपीएस नलवा, डॉ. बीएस जैन, डॉ. जसवंत राय बंसल व डॉ. संदीप कालरा ने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता एक नेक दिल और ईमानदार व्यक्ति हैं। यदि उनको विकास पुरूष कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। हिसार के विकास को लेकर उन्होंने पिछले 10 सालों में काफी काम किया है। हिसार की जनता एक बार फिर उनको अपना विधायक बनाने का काम करेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top