Jharkhand

रामगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल भाजपाई

27 को भाजपा रामगढ़ में निकलेगी परिवर्तन यात्रा, पांच प्रखंडों में घूमेगा रथ

रामगढ़, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड कि भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ आम नागरिकों को भाजपा जागरुक कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर बहेगी। इस चुनावी अभियान से पहले बीजेपी झारखंड में एक बड़ा कार्यक्रम कर रही है, जिसे परिवर्तन यात्रा का नाम दिया गया है। 27 सितंबर को रामगढ़ में परिवर्तन यात्रा रथ का आगमन होगा। पांच प्रखंडों में यह रथ घूमेगा। इस रथ पर सवार होकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी झारखंड सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेंगे। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रांची से चलकर परिवर्तन यात्रा रथ पतरातू होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद दुलमी, चितरपुर और गोला प्रखंड में भी रथ गुजरेगी। सारे प्रखंडों से होकर भाजपा के कद्दावर नेता रामगढ़ में जनसभा करेंगे।

सम्राट चौधरी और मनीष जायसवाल खोलेंगे सरकार की पोल

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल जनता को संबोधित करेंगे। वह दोनों नेता झारखंड सरकार की पोल खोलेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि झारखंड में युवाओं, किसानों और महिलाओं के बदतर हालात को कैसे बदला जाए। 2019 में जब हेमंत सरकार सत्ता में आई थी तो उन्होंने कई झूठे वादे किए, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। जब चुनाव आया है तो लोगों को ठगने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top