Maharashtra

छत्रपति संभाजीनगर में गणपति विसर्जन जुलूस में हुड़दंग करने वाले 6 गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर में गणपति विसर्जन जुलूस में हुड़दंग करने वाले 6 गिरफ्तार

मुंबई, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । छत्रपति संभाजी नगर जिले में गणेश विसर्जन के जुलूस में हुड़दंग करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को छत्रपति संभाजी नगर जिले के पुंडलिक नगर में गणपति विसर्जन जुलूस में अज्ञात लोग जबरन घुस गए थे। यह सभी लोग शराब के नशे में धुत्त थे और महिलाओं पर गुलाल फेंककर हंगामा किया था। छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित पुंडलिक नगर पुलिस स्टेशन में बुधवार को जुलूस में हुड़दंग करने वाले 17 लोगों पर मामला दर्ज किया और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

—————————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top