Uttar Pradesh

विश्व के वैज्ञानिकों की सूची में कुलपति प्रो. वंदना सिंह काे मिली जगह

विश्व के दो प्रतिशत शीर्ष प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में कुलपति प्रो. वंदना सिंह समेत 2 शिक्षक

जौनपुर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह को इस बार पुनः विश्व के वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिली है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने जारी की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची 2024 में कुलपति का नाम शामिल किया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के साथ ही रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव और पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. सुधीर उपाध्याय भी इस सूची में शामिल हुए हैं।

प्रोफेसर वंदना सिंह ने पॉलीमर एवं बायोपॉलीमर नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से पॉलिसैकेराइड आधारित नैनो पदार्थ पर संश्लेषण,वर्णन और अनुप्रयोगों में सराहनीय शोध कार्य रहा है। प्रो. सिंह को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और फैलोशिप प्राप्त हुई है। एडवांस्ड मटेरियल लेटेस्ट पत्रिका द्वारा सर्वश्रेष्ठ सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार एएमएल मेडल भी मिल चुका है। प्रो. वंदना सिंह को विभिन्न संस्थाओं से कई अनुसंधान परियोजनाएं भी मिली हैं। अभी तक 29 विद्यार्थियों का पीएचडी में मार्गदर्शन किया है। वर्तमान में तीन छात्रों का शोध निर्देशन कर रही हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति पद के पहले वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहीं।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top