Uttar Pradesh

हर युग में की गई है शिक्षा की पूजा–डा. अशोक जान्हवी प्रसाद

कुशीनगर डा.राजेंद्र प्रसाद

कुशीनगर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । कुशीनगर जिले के आउटलाइन कोर्ट कसया के परिसर में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति व संविधान सभा के अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण उनके प्रपौत्र व गोरखपुर एम्स के जनरल डायरेक्टर डाॅ. अशोक जान्हवी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तिव , कृतित्व और देश के उत्थान में उनके दिए गए योगदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. जाह्नवी ने कहा कि शिक्षा की पूजा हर काल में की गई है। शिक्षा वह माध्यम है जिससे विद्वान आज भी याद किए जाते है। इसी की देन है कि आज प्रथम राष्ट्रपति के परिवार को लोग याद कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ ने डाॅ. राजेंद्र की प्रतिमा को स्थापित कर सराहनीय कार्य किया है। उनके आदर्शों पर चलकर अपने समाज और देश के विकास कार्यों में भागीदारी निभाना चाहिए। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा आज भी महापुरुषों के नाम पर वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद करने का कार्य करता है। डाॅ. राजेंद्र ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। ऐसे महापुरुष आजीवन समाज मे याद किए जाएंगे। समाजिक और शिक्षित व्यक्ति ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं। विधायक पीएन पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा, महापौर गोरखपुर डा.मंगलेश श्रीवास्तव, एसडीएम पारितोष मिश्रा, डा. सीपी गुप्ता,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, पूर्व संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गंधर्व मणि त्रिपाठी ने किया। स्वागत एवं आभार ज्ञापन महामंत्री सुरेश यादव व जितेंद्र शर्मा ने किया।

(Udaipur Kiran) / गोपाल गुप्ता

Most Popular

To Top