CRIME

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, मजदूर की मौत

हरदोई, 18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । संडीला-मल्लावां मार्ग पर सई नदी पुल के निकट बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कासिमपुर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अटूका निवासी अवधेश कुमार (30) मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम परस नेवादा अपनी ससुराल में रहता था। ससुराल से ही बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे संडीला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी मे काम करने के लिए बाइक से जाते हुए उसके साथ हादसा हाे गया। मृतक के परिवार में पत्नी रूबी के अलावा एक पुत्र है। कासिमपुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम मल्लावां पुलिस करा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Most Popular

To Top