RAJASTHAN

हेरिटेज निगम अधिकारियों के साथ आमजन ने लगाई झाडू

निगम

जयपुर, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) ।जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े का आगाज मंगलवार हुआ। दो अक्टूबर तक चलने वाले सफाई के महाअभियान में शहर में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा, साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजन भी किया जाएंगे। इस दौरान मंगलवार को हेरिटेज निगम के सभी जोन उपायुक्त ने अपने -अपने क्षेत्र में आमजन के सहयोग से सफाई अभियान चलाया।

आदर्श नगर जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने घाट की गुणी जामडोली रोड स्थित जग्गा की बावड़ी में सफाई की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने बावड़ी में सफाई कर करीब दो ट्रॉली कचरा बाहर निकाला। वहीं सिविल लाइन जोन उपायुक्त राकेश शर्मा के नेतृत्व में सिविल लाइन 22 गोदाम पुलिया के नीचे सफाई अभियान चलाया। उपायुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान में 300 लोग शामिल हुए। जिनमें कई जनप्रतिनिधि, निगम कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान करीब 200 किलो कचरा एकत्रित हुआ। इसके अलावा किशनपोल जोन में उपायुक्त पूजा मीना के नेतृत्व में छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और किशनपोल बाजार में सफाई अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय जन प्रतिनिधि और व्यापार मंडल का सहयोग रहा। वहीं हवामहल आमेर जोन में दिल्ली बायपास रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि सफाई अभियान में तीन हूपर कचरा एकत्र किया गया। जिसमें निगम कर्मी के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल रहे।

हेरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत स्वच्छता में भागीदारी, सम्पूर्ण स्वच्छता व सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर को पूर्ण स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से हरा – भरा बनाना है। इस कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान के तहत निगम क्षेत्र में स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता की थीम पर विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएंगी। जिनमें नागरिक, समुदाय और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता क्विज, पौधरोपण, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली, का आयोजन किया जाएगा। वहीं निगम के आरआरआर सेंटर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। स्कूल – कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला में प्रतियोगिता, क्विज और पेंटिंग कराई जाएगी।

स्वच्छ वार्ड और गार्डन किया जाएगा घोषित

आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि वहीं सफाई व्यवस्था अच्छी होने पर स्वच्छ वार्ड और स्वच्छ गार्डन प्रतियोगिता भी होगी, जिसकी घोषणा भी की जाएगी। स्वच्छ फूड स्ट्रीट की भी घोषणा की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top