HEADLINES

मुंबई में हर्ष और उल्हास के साथ गणपति बप्पा की विदाई शुरु

मुंबई में हर्ष और उल्हास के साथ गणपति विसर्जन शुरु

मुंबई की चौपाटियों पर उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का जनसागर

विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । गणेशोत्सव के 11 दिन पूरे होने के बाद मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला पूरे हर्ष और उल्हास के साथ शुरू हो गया। शहर के मशहूर लालबाग का राजा, तेजुकाया गणेशोत्सव मंडल, सहित कई बड़े गणपति मंडलों की प्रतिमाएं विसर्जन जुलूस में शामिल हो गई हैं।

मुंबई की चौपाटियों खासकर गिरगांव चौपाटी, जुहू चौपाटी, वरली चौपाटी और मालाड चौपाटी सहित अन्य विभिन्न विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओ का सागर उमड़ पड़ा है।

भगवान गणेश का ग्यारह दिनों की भक्ति सेवा के बाद लाखों श्रद्धालुओं का जनसागर मुंबई में मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। इस विसर्जन जुलूस में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। हर तरफ गुलाल उड़ाकर और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, के जयघोष करते हुए गणेश भक्त भगवान गणेश को अंतिम विदाई दे रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मुंबई शहर और उपनगर की सडक़ें भी श्रद्धालुओं से भर गई हैं। जुलूस में लगातार ढोल-नगाड़ों की आवाज आ रही है। मुंबई के राजा और तेजू काया हवेली के बप्पा के विसर्जन जुलूस में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

मुंबई में गणेश विसर्जन को देखते हुए चालीस हजार से ज्यादा पुलिस बल सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात किए गए हैं। कई जगहों पर कंट्रोल रूम के जरिए श्रद्धालुओं को कई तरह की हिदायतें दी जा रही हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में लगे सीसीटीवी कैमरों से ही सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। मुंबई नगर निगम ने भी विसर्जन स्थलों पर बड़े पैमाने पर इंतजाम किया है और गणेश भक्तों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए बीएमसी के कर्मचारी और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों को भी तैयार रखा गया है।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top