Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में करेंगे तीन रैली, 26 को सोनीपत आएंगे पीएम : मोहनलाल बडौली

फोटो कैप्शन 17आरटीके1 : पत्रकारो से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ---------------

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, हिसार और पलवल में भी होगी पीएम मोदी की रैली

,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बुधवार काे रोहतक में संकल्प पत्र करेंगे जारी

रोहतक, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि हरियाणा में इस बार भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार 3.0 के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के अंदर भारत की साख बढी और मोदी ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर के सामने आए हैं।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस भारी विद्रोह के दौर से गुजर रही है, जबकि भाजपा एकजुटता के साथ चुनाव के मैदान में है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर हरियाणा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली 26 सितंबर को सोनीपत में होगी। इसके अलावा हिसार में नरेंद्र मोदी की रैली होगी। साथ ही प्रधानमंत्री 2 अक्टूबर को पलवल में रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत खास है, क्योकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन तो है ही, साथ ही आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीसरे कायकाल के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में ही 15 लाख करोड रूपये की परियोजनाएं शुरू की गई। इसके अलावा तीन करोड की सडक़ रेलवे की परियोजनाएं शुरू की और इन सौ दिनों में 11 लाख नई लखपति दीदी भी बनाई।

एक सवाल के जवाब में मोहन लाल बड़ौली ने हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा से किसी भी प्रकार के गठबंधन से इंकार किया। उन्होने कहा कि भाजपा का कांडा की पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। जहां तक सिरसा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे रोहतास जांगड़ा के नामांकन पत्र वापसी का सवाल है तो इस बारे में जांगड़ा को बुलाकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतास जांगड़ा के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने किसी निर्दलीय का समर्थन नहीं किया है। इस अवसर पर अरविंद सैनी, शमशेर सिंह खरक, अशोक छाबडा, संदीप आजाद, राजकुमार कटारिया व सन्नी शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top