Assam

सिपाझार में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে ছেমিকন ইণ্ডিয়া ২০২৪ৰ উদ্বোধনী অধিৱেশনত ভাষণ দিয়ে

दरंग (असम), 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के सिपाझार में स्थानीय लोगों ने नामघर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने नाम प्रसंग का पाठ किया। मंगलवार को सिपाझार के कई स्थानों पर आध्यात्मिक वातावरण में नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।

सिपाझार के दक्षिण सुबुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर स्थानीय लोगों ने केक काटा गया और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने भारत को विश्व गुरु के आसन तक ले जाने के लिए किये जा रहे मोदी के प्रति उनके प्रयासों के लिए कृतज्ञता भी ज्ञापित की।

——————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top