Jammu & Kashmir

कांग्रेस का घोषना पत्र किसान विरोधीः चौधरी सुखनंदन

जम्मू,, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के चुनाव प्रचार कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी सुखनंदन ने कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को किसान विरोधी बताते हुए कहा हैं कि इसमे जम्मू के किसानों के लिए कुछ नहीं है।

भाजपा के चुनाव वार रूम में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान एच.एस पमी, प्रवक्ता वाई.वी शर्मा और मीडिया प्रमुख डा. प्रदीप महोत्रा की मौजूदी में चौधरी सुखनंदन ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में कश्मीर से सेब की खरीद 72 रूपये से शुरू करने का वादा किया है वहीं, जम्मू के बीज और बासमती की कोई बात नहीं की है।

उन्होंने कहा मढ, आरएस पुरा और कठुआ, सांबा की बासमती की कांग्रेस ने अनदेखी की है। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में पहले भी बासमती पर टोल लगाया गया था और सेब को टोल फ्री रखा गया था।

उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर के किसानों के साथ न्याय हुआ। कांग्रेस के राज में नकली खाद, यूरिया मिलती थी। कांग्रेस किसानों से भेदभाव करती रही है।

कांग्रेस के शासनकाल में धान की फसल 1310 प्रति क्विंटल, गेंहू की फसल प्रति क्विंटल 1350 रूप्ये में बिकती थी। मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए इन फसलों का खरीद मूल्य करीब 70 फीसदी बढाया है। एक दो सालों में किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।

एम् एस पी का सही फायदा भाजपा ने किसानों को पहुँचाया पहुँचाया।

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी। किसानों को पीएम किसान निधि के तहत 10 हजार रूप्ये मिलेंगे । इसके अलावा कृषि उत्पादों और पंप व बिजली पर 50 फीसदी सब्सिडी भी मिलेगी।

भूमि के स्थानीय अलाटी जम्मू में तीस से 40 हजार लोग है। भाजपा उन्हे भी 10 हजार रूपये किसान निधि के देने के अलावा मालिकाना हक भी देगी।

उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में किसानों के लिए मंडी तक नहीं थी।

भाजपा ने मंडी सुनिश्चित करने के अलावा नहरी पानी आखिरी छोर पर बैठे किसानो को मिले इसे भी सुनिश्चित करेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top