CRIME

पुरानी रंजिश में हुआ भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, नामजद भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस

अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस

फिरोजाबाद, 17 सितम्बर (Udaipur Kiran) । थाना लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला पुरानी रंजिश के चलते उनके ही मोहल्ले के तीन भाईयो ने किया। पुलिस घायल की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर रही है साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी निवासी अलीम भोला (48) नगर निगम फिरोजाबाद में पार्षद होने के साथ ही भाजपा नेता है। वह मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे तभी लेबर कालोनी स्थित ओवर ब्रिज पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायल पार्षद को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया था। जहां से चिकित्सक ने पार्षद की हालत नाजुक होने पर उन्हे उपचार हेतु आगरा रेफर कर दिया। घायल के बेटे आविद ने बताया कि उनके पिता पर मार्निंग वॉक पर जाते समय हमला हुआ है।

एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की थी।

एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अलीम भोला मार्निंग वॉक पर जा रहे थे तभी इनके ही मोहल्ले के रहने वाले ताजुद्दीन, निजाम और समीर ये तीनो भाई है। इनकी अलीम से पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर इन्होंने अलीम पर फायरिंग कर दी। गोली अलीम के पैर में लगी है। अलीम की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top