Uttar Pradesh

राष्ट्रवादी व विकासवादी भाजपा से जुड़ने का सुनहरा अवसर  : राष्ट्रीय महामंत्री

सम्बोधित करते राष्ट्रीय महामंत्री

– भाजपा से टिकट की चाहत रखने वालों को सुनहरा अवसर : डॉ भोला सिंह

– सेवा पखवाड़ा के साथ सदस्यता अभियान को देना है गति : जिलाध्यक्ष

प्रयागराज, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी को जितना मत जिस विधानसभा में प्राप्त हुआ है, उसका 75 प्रतिशत सदस्यता का लक्ष्य हम सबका है। उसे हम सबको मिलकर प्राप्त करते हुए सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही संगठन का निर्माण करना है। इस लक्ष्य को मूर्तरूप देने के लिए हमारे कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि लगे हैं। भाजपा से टिकट लेने की चाह रखने वालों नेताओं व कार्यकर्ताओं की लम्बी फेहरिस्त होंगी। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के माध्यम से उन सभी लोगों को अपने आपको सिद्ध करने का सुनहरा अवसर है।

यह बातें दस जनपद के प्रवासी भाजपा अनूसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद बुलंदशहर डॉ.भोला सिंह ने यमुनापार जिले की सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। सोमवार को नैनी के सोमेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ने जो कहा व करके दिखाया है। मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाकर युवा, महिला, किसान, मजदूर, व्यापारी आदि सभी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को सदस्य बनाकर राष्ट्रवादी विकासवादी भाजपा के हाथों को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संकल्पों को पूरा करना है।

यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए सदस्यता अभियान को विगत लक्ष्य दो लाख चौवन हजार पार कर तीन लाख के लक्ष्य पार करने के लिए जन-जन तक पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर सदस्य बनाने हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य अतिथि ने यमुनापार ज़िले की प्रत्येक बूथ पर लक्ष्य हासिल करने की योजना सराहते हुए, धीमी प्रगति को बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन किया। वहीं अन्य मोर्चा को सदस्यता अभियान को गति देने को प्रेरित किया। स्वागत विधायक कोरांव राजमणि कोल एवं संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया।

बैठक मे केन्द्रीय कार्यालय नमो एप्प टीम से आनित्य श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड, ओम प्रकाश निषाद, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, महानगर आईटी प्रमुख यशविक्रम त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा मिश्र, आरती कोल, बृजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय महामंत्री ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डाँ. भोला सिंह, विधायक राजमणि कोल, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व पदाधिकारियों ने सोमेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन आरती कर सोमेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पुजारी अभिनाश पुरी, विमलेश शुक्ला, रामलखन विश्वकर्मा, दिवाकर सिंह, सुनील प्रजापति, कार्तिकेय पुरी, राजेश पुरी आदि भारी संख्या में सांसद ने भाजपा की डिजिटल सदस्यता कराईं।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top