Haryana

गुरुग्राम: कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है: अर्जुन राम मेघवाल

फोटो नंबर-01: गुरुग्राम जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत करते जिला अध्यक्ष कमल यादव।

-अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ की चुनाव पर चर्चा

गुरुग्राम, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को ठगा और डराया कि बीजेपी आ जाएगी तो संविधान खत्म कर देगी। आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन अब राहुल गांधी और कांग्रेस खुद ही आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। जब तक भाजपा है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता।

यह बात सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यहां भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों से चुनाव पर चर्चा करते हुए कही। गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव और कार्यकर्ताओं ने अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत किया। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि अमेरिका में बैठकर राहुल गांधी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। राहुल गांधी का असली एजेंडा आरक्षण को समाप्त करना है। उन्होंने चुनाव में जीत के अंतर को बढ़ाने का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा के विकास और तरक्की के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को चुनाव होना है, समय भी कम है। इसलिए दिन राम मेहनत करें और गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने के काम में जुट जाएं।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि चुनाव के समय लोगों को ठगने के लिए कांग्रेस भ्रम, झूठ और अफवाहों का नेरेटिव चलाती है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना तथा मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की ही जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर को बदला है। 10 वर्षों में हुए परिवर्तन को लोग भी महसूस कर रहे हैं। हरियाणा में वर्तमान में माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा हमें अपनी जीत के अंतर को बढ़ाना है, इसलिए हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर हरेक व्यक्ति से मिले और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने अर्जुनराम मेघवाल को भरोसा देते हुए कहा कि इस बार गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, बोधराज सीकरी, महेश चौहान, सह मीडिया प्रभारी राकेश राणा, प्रदेश और जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी व संयोजक, सभी मण्डलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम, विभाग के संयोजक और उनके सह-संयोजक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top