Chhattisgarh

कांग्रेस ने जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित जुलूस का किया स्वागत

congress ne eed miladunnbi ki badhai di

जगदलपुर, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित जुलूस का बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन सहित समस्त कांग्रेस परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।साथ ही जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने परचम कुशाई में शामिल होकर शहर काजी, इमामों एवं सदर को जश्ने-ईद- मिलादुन्नबी की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए शहर में अमन चैन व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने मुस्लिम समाज को ईद मिलाद उन नबी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस्लाम में ईद मिलाद उन नबी का पर्व विशेष महत्व है।जो पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आज के दिन हमें उनके संदेश को याद करना चाहिए और उनके बताए हुए रास्ते पर अमल कर चलना चाहिए।

पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर समाज प्रमुखों सहित समस्त मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई व शुभकामनाएं देता हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने हमें प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं हमें हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाती रहें।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी परमजीत जसवाल, रविशंकर तिवारी,गौरनाथ नाग,राजकुमार दण्डवानी, पार्षद राजेश राय,सूर्यपानी, अमरनाथ सिंह,ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, शादाब अहमद सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top