HimachalPradesh

संजय गोस्वामी होंगे विश्व हिन्दू परिषद हमीरपुर के नए अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी

हमीरपुर, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद हमीरपुर की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया हैं जिसमे संजय गोस्वामी को ज़िला अध्यक्ष व शेर सिंह को ज़िला मंत्री बनाया गया हैं। भोटा में सम्पन्न हुयी ज़िला बैठक में विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत के सह मंत्री पंकज भारतीय की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में नयी कार्यकारिणी घोषित की गयी। ज़िला संरक्षक नरेश कपिल, ज़िला उपाध्यक्ष कुलवंत शर्मा, सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री, बजरंग दल सयोंजक आशीष शर्मा, दुर्गा वाहिनी सयोंजिका पल्लवी चंदेल, मातृशक्ति सह सयोंजिका आशा शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, धर्मप्रसार प्रमुख कमलेश मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश परमार, सेवा प्रमुख विश्वनाथ सोनू, समरसता प्रमुख वीरेंद्र परमार, मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख संजय शास्त्री, गौ रक्षा प्रमुख केशव शर्मा, विशेष संपर्क प्रमुख राकेश कुमार होंगे।

प्रखण्ड सुजानपुर के संरक्षक वीरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष सुरेश रांगड़ा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, मंत्री सुरेश ठाकुर, हमीरपुर के अध्यक्ष अर्जुन देव गौड़, मंत्री अश्वनी कुमार, भोरंज सुरजीत ठाकुर, मंत्री वीरेंदर सिंह, नादौन उपाध्यक्ष सुरेंदर कुमार, मंत्री विनय शर्मा रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Most Popular

To Top