CRIME

फरीदाबाद : पैसाें के लेनेदेन के विवाद में हमला, चाचा की मौत व दो भतीजे गंभीर

मृतक राजू का फाइल फोटो।

फरीदाबाद, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । पैसों के लेनदेन के विवाद में चाचा और उसके दो भतीजों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई व दोनों घायल भतीजों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आईसीयू में और हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव अजरौंदा में रविवार देर शाम पैसों के लेन-देन के चक्कर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस पर एक पक्ष के 10 से 15 लोगों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से लाठी- डंडों और लोहे की राड से हमला कर दिया। इस हमले में राजू पंडित (50 वर्ष) की मौत हो गई और उसके भतीजे सौरभ (23 वर्ष) और नरेश (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज में आराेपिताें काे जानकारी एकत्र कर रही है। हमले के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

———————–

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top