Madhya Pradesh

मप्रः किसान सदस्यता दिवस पर बड़ी संख्या में किसानों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

मप्रः किसान सदस्यता दिवस पर बड़ी संख्या में किसानों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता
मप्रः किसान सदस्यता दिवस पर बड़ी संख्या में किसानों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता
मप्रः किसान सदस्यता दिवस पर बड़ी संख्या में किसानों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

भोपाल, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के संगठन पर्व पर रविवार को प्रदेश में किसान सदस्यता दिवस मनाकर किसानों को सदस्यता दिलायी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के मक्सी रोड़ स्थित वार्ड क्र. 40 के बूथ क्र 82, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन पर्व के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के ग्राम धनखेड़ी के बूथ क्र. 162, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने धार, इंदौर ग्रामीण व महू, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सांवेर, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने इंदौर के सांवेर व सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा के जावर मंडल के बूथ क्र. 42 में किसानों व ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किसान सदस्यता दिवस में शामिल होकर किसानों व ग्रामीणों को भाजपा का सदस्य बनाया।

देश व जनता की सेवा के लिए कार्य करती है भाजपाः डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को मिस कॉल से भाजपा का सदस्य बनाते हुए कहा कि यह संगठन पर्व देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने का अभियान है। सभी कार्यकर्ता हर बूथ के घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान में अपना योगदान दें। हम सभी भाजपा संगठन के कार्यकर्ता हैं जो सत्ता के लिए राजनीति नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करते है। हमारी पार्टी ने आजादी के बाद प्रदेश के जिन बूथों पर चुनाव नहीं जीता है, उन बूथों को मजबूत बनाकर जीत का परचम फहराना है। पार्टी नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसें हमें मिलकर पूरा करना है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सामाजिक सरोकारों के साथ सभी धर्म-समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

संगठन पर्व के हम साक्षी बनें, यह हमारे लिए गौरव की बातः विनोद तावड़े

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन पर्व के राष्ट्रीय प्रभारी विनोद तावड़े ने इंदौर ग्रामीण के सांवेर विधानसभा के ग्राम धनखेड़ी के बूथ क्र. 162 में किसान सदस्यता दिवस पर खेत में कार्य कर रहे किसान भाइयों को सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अभियान अंक बढ़ाने का अभियान नहीं है बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र एवं समृद्वशाली राष्ट्र बनाने के लिए है। इस महाभियान में हम जुड़ पाएं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि मुझे कई युवा मिलते हैं तो कहते हैं कि आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हमारे सामने हो गया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश भाजपा का आदर्श संगठन है, यहां के कार्यकर्ताओं को जो लक्ष्य दिया जाता है उसे अवश्य पूरा करते हैं। आज संगठन पर्व चल रहा है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस महाभियान में जुटा है। आप जिन लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं और उनसे भविष्य में आत्मीय रिश्ता भी रखें, उन्हें समय-समय पर याद करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में अग्रसर है। भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राही स्वयं पार्टी का सदस्य बनने के लिए आतुर हैं, हमें शहर, गली-मोहल्लों व गांवों में जाकर उन्हें भाजपा परिवार में जोड़कर इस संगठन पर्व में नया इतिहास बनाना है।

प्रधानमंत्री किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहेः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को संगठन पर्व के तहत किसान सदस्यता दिवस पर धार, इंदौर ग्रामीण व महू में बड़ी संख्या में किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और बुजुर्ग किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के करीब 80 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रति वर्ष 6 हजार रूपए मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि देकर प्रति वर्ष किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य कर रही है। आजादी के बाद वर्षों तक देश में शासन करने वाली पार्टी ने किसानों के हितों के लिए कोई कार्य नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों की समस्याओं का निराकरण तेजी से शुरू हुआ है। अब किसानों को खाद, बीज भी समय पर मिल रहा। केंद्र सरकार ने गेहूं, धान सहित अन्य दलहन व तिलहन अनाजों के समर्थन मूल्यों में बढ़ोतरी की है। मध्यप्रदेश सरकार के आग्रह पर हाल ही में केंद्र सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को खेती के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के साथ सब्सिडी पर खाद व बीज भी उपलब्ध करा रही है। किसान अन्नदाता के साथ भारत के भाग्य विधाता हैं, भाजपा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

संगठन पर्व को जन-जन तक पहुंचाकर देश को मजबूत बनाना हैः डॉ. महेन्द्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। आने वाला समय भारत का रहने वाला है। इसलिए हमें जन-जन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाना है। भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर हमें भारत माता की सेवा करना है। आपके क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनें, इसके लिए कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर संगठन पर्व को गति दें। कार्यकर्ता यह लक्ष्य लेकर चलें कि उन्हें पहले नंबर पर रहना है। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। शेष बचे हुए हुए दस दिनों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता यह लक्ष्य निधारित कर लें कि वह प्रतिदिन हर बूथ पर 25 नए सदस्य बनाएंगे तो 25 सितंबर तक लक्ष्य से अधिक सदस्य बन जाएंगे। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास के कार्य हुए हैं उससे देश ही नहीं विदेश में भी भारत का डंका बज रहा है। संगठन पर्व के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तीन से चार दिन तक अपना घर छोड़कर बूथ पर प्रवास करना होगा तथा दिया गया लक्ष्य को पूर्ण करना होगा। आप सभी कार्यकर्ता ठान लें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top