Bihar

भारतीय डाक कर्मचारी संघ का 18 वां दिवार्षिक अधिवेशन संपन्न

भारतीय डाक संघ का अधिवेशन

सहरसा, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध भारतीय डाक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रविवार को गंंगजला चौक स्थित देव रिजॉर्ट में 18वां दिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम पांडे, कार्यक्रम सेक्रेटरी नीरज कुमार, मोहम्मद शकील अहमद,पवन पांडे, मनोज निराला एवं मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर आलोक रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

तत्पश्चात वंदेमातरम एवं श्रमिक गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई।कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एवं अतिथियों ने मौजूद कर्मचारियों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आलोक रंजन ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह अन्य कर्मचारी संगठन से बिल्कुल भिन्न संगठन है। इस संगठन की खास विशेषता यह है इसके सदस्य देश हित विभाग हित एवं कर्मचारियों के हित में काम करती है।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने मजदूरों के बीच नई प्रेरणा देकर विकास की नई रेखा खींची। ठेंगड़ी जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए संयम व धैर्य रखकर संगठन को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि यह देशभक्त संगठन है।संगठन में बहुत ताकत होती है।उन्होंने कहा इस संगठन के सहयोग से भारत एक दिन अवश्य विश्व गुरु बनेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम पांडे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत बहुत सारे अन्य संगठन भी है।लेकिन सबों का एकमात्र लक्ष्य भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बीएमएस सामूहिक निर्णय के बल पर सबके साथ भाईचारा एवं बंधुत्व की भावना रखती है। व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है लोग आते हैं और चले जाते हैं किंतु संगठन सदैव बना रहता है। इसके लिए हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर एक जुटता के साथ राष्ट्र हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश के शोषित पीड़ित एवं वंचित जनों के उत्थान के लिए कार्य करती है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रोशन कुमार ने कहा कि कोसी क्षेत्र में डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन में आए लोगों को हार्दिक स्वागत है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के विभागीय समस्याओं का निराकरण करने के लिए आपसी सहमति एवं वार्ता के लिए हर वक्त तैयार है।

उन्होंने कहा कि अन्य संगठन विशुद्ध रूप से कर्मचारियों के हित में ट्रेड यूनियन ना होकर व्यापार यूनियन हो गया है। इस अधिवेशन में बिहार के सभी जिलों से संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर आरा से डिविजनल सेक्रेटरी अभय आर्यन, नवादा से प्रशांत कुमार, नालंदा से अनीश तनेजा, पटना से अनिल सिंह, दिनेश दिनकर, प्रमोद कुमार झा, सुरेंद्र भगत, सहित बड़ी संख्या में बीएमसी के सदस्य मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top