Assam

कांग्रेस खिलंजिया के पक्ष में: भूपेन बोरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा की तस्वीर।

गुवाहाटी, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी खिलंजिया (स्थानीय लोगों) के पक्ष में है। उन्होंने आज कहा कि मुख्यमंत्री ने बीते कल सवाल किया था कि कांग्रेस किसके पक्ष में है? कांग्रेस पूरी तरह से खिलंजिया के पक्ष में है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की गोरूखुटी में बेदखली अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाने की बात स्वयं डॉ. सरमा ने स्वीकार की थी। लेकिन, वहां से बेदखल किये गये लोगों को पुनर्संस्थापित करना पड़ा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असम विधानसभा में असम सरकार ने जो आंकड़े प्रस्तुत किये हैं, उसके अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, आदि राज्यों ने असम के बड़े भू-भाग पर कब जाकर रखा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार चल रही है। केंद्र सरकार में भाजपा का 10 वर्ष पूरा हो चुका है। असम में भी आठ वर्ष भाजपा का शासन रह चुका है। स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. सरमा नेडा के संयोजक हैं। फिर भी इन राज्यों से असम की भूमि वापस लेने की कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून असम के खिलंजिया लोगों के विरुद्ध है, जिसे भाजपा सरकार लेकर आयी। इसका विरोध करने वाले दो खिलंजिया लोगों की हत्या सरकार ने पुलिस लगवा कर कराई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा किसी के पक्ष में नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज यहां मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top