Uttar Pradesh

मठ-मंदिरों को माफियाओं से संरक्षित कहे जाना निंदनीय, भाजयुमो ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

अखिलेश यादव का पुतला दहन करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी व अन्य

मीरजापुर, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मठ मंदिरों को माफियाओं का अड्डा कहे जाने का भाजयुमो ने पुरजोर विरोध किया। शनिवार को नगर के गणेशगंज तिराहा पर अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो जिलाध्य्क्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी ने कहा कि अखिलेश यादव का 2024 के चुनाव परिणाम के बाद से ही मानसिक संतुलन गड़बड़ा सा गया है। सनतान धर्म में मठ-मंदिरों को पवित्र स्थान माना जाता है। उसे माफियाओं से संरक्षित कहे जाना और किसी धर्म विशेष के वोट बैंक के लिए ये बयान दिया जाना निंदनीय है।

पुतला दहन करने वालों में सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष उत्कर्ष पांडेय, जिला मंत्री अभिनव सिंह, शशांक त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति दीपक शुक्ला पूर्वी मंडल अध्य्क्ष आकाश गुप्ता, पश्चमी मंडल अध्य्क्ष अश्वनी गुप्ता, नगर मंत्री हर्ष राठौर, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन दुबे, प्रशांत उपाध्याय, मगन यादव, रोहित साहू, उज्ज्वल केशरवानी लक्कड़ यादव, सैफ शेख, अमन जायसवाल, विवेक गुप्ता आदि थे।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top