Uttrakhand

तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन स्वामी विष्णु देव महाराज : रवि देव शास्त्री

श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित संत

हरिद्वार, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । ब्रह्मलीन मंडलेश्वर स्वामी विष्णुदेव महाराज की 12वीं पुण्यतिथी श्रवणनाथ नगर स्थित तारकेश्वर धाम में समारोह पूर्वक मनायी गयी। समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी विष्णुदेव महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भागवताचार्य स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विष्णुदेव महाराज तपस्वी संत थे। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखने वाले शिष्य ही गुरु की कीर्ति बढ़ाते हैं। स्वामी निर्मलदास महाराज जिस प्रकार अपने गुरुदेव की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विष्णुदेव महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत थे।

सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी निर्मलदास महाराज ने कहा कि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी विष्णुदेव महाराज धर्मशास्त्रों के प्रकाण्ड विद्वान थे। गुरुदेव के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

इस अवसर पर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी संतोषानंद, स्वामी शिवानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत विष्णुदास, महंत धर्मदास, महंत कन्हैयादास, स्वामी श्रवण मुनि, महंत दुर्गादास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, महंत कपिल मुनि, महंत प्रह्लाद दास, महंत सूरज दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top