CRIME

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गाेल्डी बराड़ के सात साथी पकड़े

पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार गाेल्डी बराड़ के साथी

चंडीगढ़, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ तथा रवि बलाचौरिया के सात साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुलिस कर्मी भी है, जो वर्दी की आड़ में आरोपितों की मदद कर रहा था। पुलिस कर्मी आरोपितों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद उनकी मदद करता था।

पुलिस पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 4 अवैध हथियार, 7 जिंदा कारतूस, 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपितों की लग्जरी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि एसपी जसरूप कौर बाठ की देखरेख में एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग का किंगपिन अंकुश सभ्रवाल है। आरोपित होशियारपुर और जालंधर में 4 मर्डर करने की फिराक में थे। दोनों जगह पर 2-2 मर्डर करने थे। गिरफ्तार किया गया पुलिस कर्मी नकोदर सदर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। यह गैंगस्टरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता था। गिरफ्तार किए गए कांस्टेबल की पहचान आर्यन सिंह के रूप में हुई है, जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। कम से कम तीन लोग इस गैंग के और साथी हैं, जो फरार चल रहे हैं।

आरोपित गोल्डी बराड़ के साथी लवप्रीत उर्फ लाडी के टच में थे, जिनके कहने पर आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम देना था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अंकुश सभ्रवाल उर्फ भाया, पंकज सभ्रवाल उर्फ पंकू, विशाल सभ्रवाल उर्फ भदथु, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन, जसकरण सिंह पुरेवाल उर्फ करण, आर्यन सिंह व रूपेश कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top