Chhattisgarh

पार्टी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ कर रहे हैं- नितिन नबीन

सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेते नितिन नबीन

रायपुर, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) ।भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में आज रायपुर ग्रामीण में सिलतरा स्थित सार्थक इस्पात में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत नवीन सदस्यता दिलवायी गई।भाजपा की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेने भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज शनिवार को रायपुर पहुंचे हैं।उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपने दौरे को लेकर कहा कि पार्टी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के सदस्य अभियान के प्रभारी अनुराग सिंह देव , प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू , पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल , भूपेंद्र सवन्नी, जिला रायपुर के अध्यक्ष जयंती पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपने दौरे को लेकर कहा कि पार्टी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ कर रहे हैं। सभी लोग फिर से सदस्य बन रहे हैं। फिर से देश को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता अभियान में तेज गति है।

यात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस के लोगों को माफी यात्रा निकालनी चाहिए। कार्रवाई से बचने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। भ्रष्टाचारी यात्रा नहीं करते, अब उनकी यात्रा जेल की होगी।

निगम मंडल की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा, यह प्रक्रियात्मक चीज है। पिछली बार भी समीक्षा किया गया था। मुझे उम्मीद है कि सभी चीज स्पष्ट हो जाएगा।सबकी समीक्षा करने के बाद फिर दिल्ली में हाईकमान निर्णय लेगा।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top