HEADLINES

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र में फिर से एनडीए सरकार लाने का किया आह्वान

महाराष्ट्र में फिर से भाजपा नीत एनडीए सरकार लाने का जेपी नड्डा ने दिया निर्देश

मुंबई, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से महाराष्ट्र में फिर से एनडीए की सरकार लाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को बड़े भाई के रूप में सहयोगी दलों को संभालने की भी सलाह दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को मुंबई के लालबाग जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। नड्डा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ बांद्रा स्थित सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल भी गए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

नड्डा ने फडणवीस के सरकारी आवास पर राज्य के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की समीक्षा भी की। उन्होंने प्रदेश के भाजपा नेताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा के साथ मिलकर लड़ना है। साथ ही अगर इनमें कोई कहीं कमजोर पड़ रहा है तो प्रदेश नेताओं को उनकी मदद करनी चाहिए, जिससे चुनाव में एनडीए के अधिक से अधिक प्रत्याशी जीत सकें।

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, रावसाहेब दानवे, भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पंकजा मुंडे समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top