Bihar

राष्ट्रीय एकता को बढावा देने में हिन्दी भाषा का स्थान महत्वपूर्ण- डीएम

मधुबनी, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में शनिवार को हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुई। हिन्दी विकास परिषद एवं जिला राज भाषा कोषांग के तत्वधान में शनिवार को हिन्दी दिवस सामारोह का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में हिन्दी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रहा। आज हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा के रूप में स्थापित है। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में हिन्दी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। हिन्दी राष्ट्र भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय के संस्कृति का सम्वाहक भी है। भाषा के औचित्य आधुनिक समय में भी बनी रहे। इस दिशा में लगातार कार्य करने की निहायत अवाश्यकता है। कहा कि हिन्दी दिवस पर सरोकार, रोजगार एवं ज्ञान की भाषा बनाने का संकल्प सभी को लेना चाहिए।

इस अवसर पर डीडीसी दीपेश कुमार ने कहा कि आज का दिन भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिन्दी को अपनाने का प्रतीक दिवस है।चौदह सितम्बर के दिन ही हिन्दी को संविधान सभा द्वारा लिया गया निर्णय बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन भाषा का विकास एवं प्रगति का संकल्प का दिन है। कार्यक्रम का संचालन उदय जयसवाल ने किया। अवसर पर एडीएम संतोष कुमार व नीरज कुमार उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / लम्बोदर झा

Most Popular

To Top