Uttar Pradesh

मांगों को लेकर सपा ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

कलेक्ट्रेट पर सपा का धरना

बलिया, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 18 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हर राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत बलिया से होती है। इस बार भी इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल बलिया ने बजाया है। 2027 में सफलता अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से चला यह विरोध का आंदोलन लखनऊ की कुर्सी हिलाएगा। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया के अधिकारी जनहित के सवाल पर जनता की नहीं सुनेंगे तो यह भृगु मुनि की धरती है। यहां के लोग जवाब तुरंत और वाजिब देते हैं।

सांसद रामाशंकर राजभर ने कहा कि पीडीए के लोगों की समाजवादी पार्टी ही शुभचिंतक है। उन्होंने इसे मजबूत बनाने की अपील की। घोसी के संसद राजीव राय ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज ही से 2027 विधनसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाइए। धरना सभा को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक मो. रिजवी, जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने किया।

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top