Maharashtra

ठाणे के गौरी गणपति विसर्जन में कृत्रिम तालाबों में भारी भीड़

मुंबई ,13सितंबर (Udaipur Kiran) । श्री सह गौरी विसर्जन के छठे दिन, ठाणे नगर क्षेत्र में विसर्जन स्थलों पर एक सुव्यवस्थित योजना के तहत कुल 14399 गणेश मूर्तियों और 1147 गौरी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसमें 109 सार्वजनिक मंडल गणेश प्रतिमाएं भी थीं। बड़ी संख्या में भक्तों ने छह दिवसीय गणेश मूर्तियों और गौरी मूर्तियों को ठाणे नगर निगम द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया, जिसने पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव की परंपरा को सफलतापूर्वक लागू किया गया हैठाणे नगर निगम के 10 स्थानों पर स्थित गणेश मूर्ति स्वीकृति केंद्र में प्राप्त कुल 259 गणेश प्रतिमाओं का नगर निगम की ओर से स्वीकृति केंद्र के निकट कृत्रिम तालाबों में विधिवत विसर्जन किया गया।जबकि पांचवें दिन ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 7096 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसमें 58 सार्वजनिक मंडल मूर्तियां शामिल थीं।पिछले वर्ष से नगर निगम ने निस्तारी के लिए कृत्रिम तालाबों के साथ-साथ छोटे टैंकों की भी व्यवस्था की थी। इस हिसाब से पिछले वर्ष 42 स्थानों पर टैंक की सुविधा उपलब्ध थी। इस वर्ष यह संख्या बढ़ाकर 49 कर दी गई है।इसके अलावा, जेल झील, माधवी हाउस-राम मारुति रोड, महागिरी कोलीवाड़ा, टेम्बी नाका, रीजेंसी हाइट्स-आजादनगर, लोढ़ा लक्जरी, कामगार अस्पताल, किसान नगर बस स्टॉप, मॉडला चेक नाका, देवदया नगर-शिवाई नगर में मूर्ति स्वीकृति केंद्र हैं।अंबेघोसले, मसुंदा दत्त घाट, खारीगांव, घोलाई नगर, दतिवली झील, खिड़कली झील, न्यू शिवाजी नगर कलवा झील, नीलकंठ वुड्स- टिकुजिनी वाडी, रेवाले, बोरीवाडे, ब्रह्माण्ड रितु पार्क, हीरानंदानी रेलादेवी-1, रेलादेवी-2, उपवन झील क्षेत्र- वर्तकनगर, देवदयानगर आदि 15 स्थानों पर कृत्रिम झीलों की व्यवस्था की गई है।इसके अलावा, कोपरी, पारसिक रेती बंदर, रेतीबंदर-1, रेतीबंदर-2-राणानगर, फास्ट ट्रैक ब्रिज, बाबाजी पाटिल वाडी, शंकर मंदिर घाट, कोलशेत, बालकुम जैसे 09 स्थानों पर विसर्जन घाटों की व्यवस्था है।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top